इन टीवी स्टार्स को बिल्कुल भी पसंद नहीं करती एकता कपूर, कभी नही करेंगी इनके साथ काम!

दोस्तों टीवी जगत की क्वीन कही जाने वाली जानी मानी टीवी शो निर्माता एकता कपूर ने टीवी इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक कई स्टार्स दिए है। एकता ने कई स्टार्स को गुमनामी की गली से निकालकर स्टार बनाया है। वहीं कुछ ऐसे टीवी स्टार्स है जिन्हें एकता कपूर बिल्कुल भी पसंद नहीं करती और उनके साथ बिल्कुल भी काम करना नहीं चाहती। आईये जानते है इन टीवी स्टार्स के बारे में।
 गुल खान

 टीवी जगत में कई बड़े बड़े हिट शो बनाने वाली गुल खान टीवी की जानी मानी प्रोड्यूसर है। उन्होंने टीवी को इस प्यार को क्या नाम दूं, कुबूल है और इश्कबाज़ जैसे सुपरहिट शोज दिए है। एकता कपूर गुल खान को भी पसंद नहीं करती क्योंकि एकता और गुल खान के शोज टीआरपी के मामले में एक दूसरे से भिड़ते रहते है। इसी वजह से दोनों के बीच कई बार कहा सुनी भी हो चुकी है।
पुलकित सम्राट

 बॉलीवुड फिल्म में नजर आ चुके टीवी अभिनेता पुलकित सम्राट एकता कपूर के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में मौनी रॉय के अपोजिट नजर आए थे। लेकिन उस समय पुलकित सम्राट अपने ट्रैक से काफी नाराज़ थे जिस कारण बीच में ही उन्होंने शो छोड़ दिया था जिस करण एकता कपूर को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। इसी कारण एकता पुलकित को भी कुछ खास पसंद नहीं करती।
 सनाया ईरानी

 स्टार प्लस के सुपरहिट शो इस प्यार को क्या नाम दूं में खुशी कुमारी गुप्ता का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री सनाया ईरानी को भी एकता कपूर बिल्कुल भी पसंद नहीं करती। इन दोनों की दुश्मनी की शुरुआत नच बलिए सीजन 8 के दौरान हुई थी। बता दें कि नच बलिए सीजन 8 की प्रोड्यूसर एकता कपूर थी और सनाया ईरानी ने इसमें हिस्सा भी किया था। शो के दौरान सनाया ने एकता कपूर पर काफी गंभीर आरोप लगाए थे। और इसी कारण एकता कपूर सनाया इतनी को भी बिल्कुल पसंद नहीं करती।
अमर उपाध्याय

 टीवी जगत के जाने माने अभिनेता अमर उपाध्याय भी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में नजर आया करते थे। इसी शो के दौरान अमर उपाध्याय और एकता कपूर के बीच विवाद हुआ था जिसके बाद से एकता कपूर अमर उपाध्याय को ना पसंद करने लगी। 
संजीदा शेख

जानी मानी और खूबसूरत अभिनेत्री संजीदा शेख को भी एकता कपूर पंसद नही करती है। बता दें कि एकता कपूर ने अपने शो बॉक्स क्रिकेट लीग लिए संजीदा शेख चुना था और एकता कपूर ने संजीदा शेख को इस में हिस्सा लेने के लिए संजीदा शेख को प्रस्ताव भेजा था लेकिन संजीदा शेख ने इस ऑफर को ठुकरा दिया था जिसके बाद से एकता कपूर उनकी भी नापसंद करने लगी और उनके साथ दोबारा कभी काम नहीं किया।
कुशाल टंडन

बिग बॉस से चर्चा में आये टीवी के जाने माने अभिनेता कुशाल टंडन और एकता कपूर की जंग आए दिन ट्विटर पर छिड़ती ही रहती है। आए दिन कुशाल एकता कपूर का मज़ाक बनाते हुए उनके शोज की काफी निंदा करते है और इसी कारण एकता कपूर कुशाल टंडन को बिल्कुल भी पसंद नहीं करती और उनके साथ काम भी नहीं करना चाहती।

About Himanshu

Check Also

The 2003 Fifa Women's World Cup was Moves from China To the USA Because of what reason?

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *