न्यूयाॅर्क की सड़कों पर घुमती नजर आई देसी गर्ल प्रियंका, मैक्सी ड्रेस में दिखा स्टाइलिश लुक!

 दोस्तों बॉलीवुड फिल्म जगत की देसी गर्ल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आये दिन खबरों में बनी रहती है, प्रियंका अक्सर अपने फैशन को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। इंडिया में ही नहीं विदेशों में भी पीसी अपने लुक की वजह से चर्चाओं में रहती हैं। हाल ही में पीसी को न्यूयाॅर्क की सड़कों पर स्पाॅट किया गया।एयरपोर्ट स्टाइल हो या फिर अवार्ड फंक्शन पीसी का लुक हमेशा स्टाइलिश होता है। वह हमेशा कम्फर्ट और स्टाइलिश लुक में दिखती हैं।


इन तस्वीरों में पीसी ब्लू मैक्सी ड्रेस में स्टाइलिश अंदाज में दिखीं। मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स, लिपस्टिक लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने सनग्लासेस लगा रखे हैं, जो उन पर काफी जंच रहे हैं। प्रियंका ने अपने लुक को हील्स सैंडल्स से कम्पलीट किया है। बता दें कि बीते दिन प्रियंका की पति निक और मां मधु के साथ सिगरेट पीते की तस्वीरें वायरल हुईं थीं। इन तस्वीरों की वजह से प्रियंका को सोशल साइट पर काफी ट्रोल किया गया था।

प्रियंका के इस लुक में उनकी ड्रेस से ज्यादा बैग की चर्चा हो रही है। प्रियंका स्टाइलिश अंदाज में कैमरे के सामने पोज दे रही हैं। पीसी की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।प्रियंका जल्द ही बाॅलीवुड में कमबैक करने जा रही हैं। प्रियंका फिल्म ‘स्काई इज पिंक’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ फराहन अख्तर और जायरा वसीम लीड रोल में हैं। यह फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। 

About Himanshu

Check Also

The 2003 Fifa Women's World Cup was Moves from China To the USA Because of what reason?

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *