‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस प्रियंका के बेटे की सामने आई पहली तस्वीर, बताया क्या रखा नाम!

 दोस्तों टीवी जगत के पोपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की अभिनेत्री प्रियंका छिब्बर ने 24 जुलाई को बेटे को जन्म दिया था। पैरेंट्स बनने के बाद से प्रियंका और उनके पति विकास कलंतरी की खुशी का ठिकाना नहीं है। बच्चा पैदा होने के 12 दिन बाद नन्हे राजकुमार की पहली फोटो सामने आई है।

प्रियंका के पति विकास ने इंस्टाग्राम पर बेटे की खूबसूरत तस्वीर साझा की है। इसी के साथ विकास ने बेटे के नाम का खुलासा किया है। कैप्शन में विकाश कलंतरी ने लिखा- ”गुड मॉर्निंग। विहान कलंतरी का स्वागत करें क्योंकि इसका मतलब है नया दिन या नए युग की शुरुआत।” फैंस को ये तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं। प्रियंका-विकास ने बेटे का नाम विहान कलंतरी रखा है।

तस्वीर में विकास कलंतरी ने बेटे को गोद में पकड़ा हुआ है। वे बेटे विहान को माथे पर किस कर रहे हैं। ये फोटो काफी खूबसूरत है, जो बताती है कि विकास बेटे को किस कदर प्यार करते हैं।  विहान के जन्म के बाद से  विकास-प्रियंका के इंडस्ट्री के फ्रेंड्स कपल को बधाई दे रहे हैं। श्वेता तिवारी और दिव्यांका त्रिपाठी जैसे सितारे अस्पताल में प्रियंका और विहान को देखने आए थे।

प्रियंका छिब्बर कलंतरी ने टीवी शो रंग बदलती ओढ़नी, पलकों की छाव में जैसे शोज में काम किया है। वहीं विकास कलंतरी ने नई पड़ोसन, नकाब और जिम्मी जैसी फिल्मों में एक्टिंग की है। प्रियंका कलंतरी की प्रेग्नेंसी काफी चर्चा में रही थी। उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए फोटोशूट कराए थे। जिसकी खूब चर्चा रही थी।

About Himanshu

Check Also

The 2003 Fifa Women's World Cup was Moves from China To the USA Because of what reason?

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *