बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा लगातार अपने फैशन की वजह से अक्सर खबरों में बनी रहती है। प्रियंका ने बॉलीवुड से लेकर हाॅलीवुड तक अपने एक अलग पहचान बना ली है। फैशन के मामले में पीसी ने एक अलग ही ट्रेंड सेट कर दिया है। प्रियंका ने बॉलीवुड से लेकर हाॅलीवुड तक अपने एक अलग पहचान बना ली है।
हाल ही में पीसी पति निक के साथ स्पॉट हुई। तस्वीरों में प्रियंका पति निक जोनस के साथ नजर आ रही हैं। कपल को रविवार सुबह न्यूयॉर्क में उनके अपार्टमेंट के बाहर देखा गया। इन तस्वीरों में पीसी पेस्टल येलो शर्ट के साथ हाई वेस्ट व्हाइट स्कर्ट में स्टनिंग लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने येलो शेड्स,खुले बाल, मिनिमल मेकअप और भी सुन्दर लग रही हैं। साथ ही पीसी ने एक हैट और पर्स के साथ व्हाइट सैंडल पहनी हुई है।
वहीं निक की बात करें तो वह व्हाइट टी-शर्ट, डेनिम पैंट के साथ मैचिंग जैकेट में हैंडसम लग रहे हैं। उन्होंने शेड्स से अपने लुक को पूरा किया था। कपल ने हाथों में हाथ थाम कई पोज दिए। तस्वीरों में कपल की जबरदस्त बाॅन्डिंग देखने को मिल रही है। दोनों की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वयारल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा अपने बॉलीवुड कमबैक को लेकर भी चर्चा में है। प्रियंका जल्द ही सोनाली बोस के निर्देशन में बनीं फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आएंगी। फिल्म में उनके अलावा जायरा वसीम और फरहान अख्तर भी अहम किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा पीसी हाॅलीवुड फिल्म में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ हाॅलीवुड स्टार मिंडी कलिंग मुख्य भूमिका में हैं। वहीं निक इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजैक्ट्स और काॅन्सर्ट में बिजी हैं।
Check Also
भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो
भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …