प्रियंका चोपड़ा बनना चाहती है मां और पति निक के लिए खरीदना चाहती है घर!

दोस्तों बॉलीवुड फिल्म जगत की जानी मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हालीवुड तक अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा की केमिस्ट्री उनके पति निक संग देखते ही बनती है। दोनों की एक दूसरे के लिए प्यार जाहिर करने का को मौका नहीं छोड़ते हैं। कई समय से ये कपल एक दुसरे के साथ समय बिताते नजर आ रहा है।

बता दे की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए हैं। दरअसल, प्रियंका ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने फ्यूचर प्लान के बारे में बताया। प्रियंका ने कहा है कि वह अब मां बनना चाहती हैं। 37 वर्षीय अभिनेत्री ने वोग इंडिया को दिए इंटरव्यू में यह खुलासा किया है। प्रियंका ने कहा फिलहाल उनके फ्यूचर प्लान है-  ‘घर ढूंढना और बच्चे पैदा करना।  प्रियंका कहती हैं- मेरे लिए घर वह है जहां वे लोग मेरे पास रहे जिन्हें मैं प्यार करती हूं।’

प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा, ‘मैं आज जो भी हूं और अमेरिका में जो भी कर रही हूं, ये सब मैंने इंडिया में सीखा है। मैंने खुद को कॉन्फिडेंट रहना सिखाया है। मैंने ये सीखा है कि हारने के बाद आपको क्या करना चाहिए, जो आपको कामयाब बना दे।’ इंडिया और अब्रोड में घर खरीदने की बात पर प्रियंका ने बताया कि अगर उन्हें घर खरीदने में इन्वेस्ट करना होगा तो वो लॉस एंजेलिस में निक और अपने लिए घर खरीदेंगी।

प्रियंका ने खुलासा करते हुए कहा, ‘मैं लॉस एंजेलिस को लंबे वक्त के लिए एक ऑप्शन देख रही हूं। फिलहाल मेरा मुंबई और न्यूयॉर्क में घर है। मैं घर में पूल और बैकयार्ड बनाना चाहती हूं जिससे मुझे मुंबई की भी याद ताजा रहे।’हाल ही में प्रियंका और निक जोनस पीपुल्स मैग्जीन की इस साल की बेस्ट ड्रेस्ड सेलेब्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। ये कपल इस लिस्ट में पहले नंबर पर है। यह पहली बार है जब मैगजीन ने इस टाइटल के लिए किसी कपल को विजेता घोषित किया हो।

About Himanshu

Check Also

The 2003 Fifa Women's World Cup was Moves from China To the USA Because of what reason?

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *