दोस्तों काफी समय से बॉलीवुड के खिलाडी कुमार अभिनेता अक्षय कुमार एक से बढ़ कर एक सुपर हिट फिल्मे लेकर आ रहे है जो लोगो को पंसद भी आ रही है। हाल ही में खिलाडी कुमार की आने वाली फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब का पोस्टर सामने आया है जो आते ही सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है क्योकि इस फिल्म में अक्षय कुमार अब तक का सबसे अलग किरदार करते नजर आने वाले है।फिल्म का पोस्टर कितना दमदार है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पोस्टर रिलीज होते ही ये सोशल मीडिया पर पर ट्रेंड करने लगा।
बता दे की पोस्टर में अक्षय मां दुर्गा की मूर्ति के सामने गुस्से में खड़े हैं। उन्होंने लाल कलर की साड़ी पहनी हुई है, हाथ में लाल चूड़ियां और लाल बिंदी लगाई हुई है। फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब में अक्षय किन्नर जैसे लुक में दिखाई देंगे, जो इस फ़िल्म की कहानी का अहम भाग है। ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म होगी। बता दे की अक्षय से पहले ये किरदार कई सितारे निभा चुके है। आईये आपको बताते है उन 6 एक्टर्स के बारे में जिन्होंने अपनी एक्टिंग से किन्नर का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया।
प्रशांत नारायणन
बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी और जैकलीन फर्नांडिस की फिल्म ‘मर्डर 2’ में प्रशांत नारायणन ने किन्नर का निभाया था। प्रशांत इस फिल्म में नेगेटिव रोल में थे जो लड़कियों को टॉर्चर करता है। इस फिल्म में प्रशांत ने इतनी दमदार एक्टिंग की थी कि लोग उनका रोल देखकर डर गए थे।
महेश मांजरेकर
साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म रज्जो में कंगना रनौत न्यूकमर पारस अरोड़ा के साथ मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म में महेश मांजरेकर ने किन्नर का किरदार निभाया था। फिल्म को विश्वास पाटिल ने डायरेक्ट किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी। लेकिन महेश के किरदार की तारीफ हुई थी।
सदाशिव अमरापुरकर
साल 1991 में रिलीज महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म सड़क में संजय दत्त और पूजा भट्ट मुख्य भूमिका में थे लेकिन इन सबके बीच सदाशिव अमरापुरकर के किन्नर का किरदार आज भी याद किया जाता है। इसके लिए सदाशिव को बेस्ट निगेटिव किरदार के लिए फिल्मफेयर का अवॉर्ड भी मिला था। कहा तो यह भी जाता था कि इस फिल्म के बाद असल जिंदगी में भी लोग सदाशिव से डरने लगे थे।
आशुतोष राणा
बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता आशुतोष राणा ने भी किन्नर की भूमिका निभाई है,बता दे की शबनम मौसी पहली किन्नर हैं जिन्होंने चुनाव लड़ा और जीत भी हासिल की थी। शबनम मौसी की जिंदगी से प्रेरित फिल्म में आशुतोष राणा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। ये फिल्म साल 2005 में रिलीज हुई थी।
रवि किशन
फिल्म बुलेट राजा में भोजपुरी सुपर स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन ने किन्नर का किरदार निभाया था। फिल्म में सैफ अली खान, सोनाक्षी सिन्हा और जिमी शेरगिल भी थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई थी।
परेश रावल
1997 में रिलीज हुई फिल्म तमन्ना में परेश रावल किन्नर बने थे। फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था। फिल्म में पूजा भट्ट, शरद कपूर और मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका में थे।
Check Also
भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो
भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …