इन एक्ट्रेस ने चुना खुद से छोटा लाइफ पार्टनर और रिश्ते को बनाया सक्सेसफुल, सुनने पड़े थे लोगों के ताने!

दोस्तों बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई की खबरों ने तूल बांधा है। 18 अगस्त की शाम उनकी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं जिसके बाद लोगों में गॉसिप शुरु हो गई। बॉलीवुड की दुनिया में ऐसा कई बार देखा गया है कि पॉपुलर आदमियों ने अपनी उम्र से काफी छोड़ी लड़कियों से शादी की हो। लेकिन कई ऐसी पॉपुलर फीमेल सेलेब्रिटीज भी हैं जिन्होंने इस ट्रेंड को तोड़ा है। वैसे भी, प्यार उम्र की सीमा को नहीं देखता। बॉलीवुड के मॉडर्न जगत में ऐसी कई फीमेल सेलेब्रिटीज हुई हैं जिन्होंने अपने से कम उम्र के हॉट और पॉपुलर लड़कों को पसंद किया।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस


 दरअसल प्रियंका निक से 10 साल बड़ी हैं और जब वे साल 2000 में मिस इंडिया बनी थीं तब निक सिर्फ 8 साल के थे।अब उनकी सगाई की खबरों में लोगों के बेतुक्के कमेंट आ रहे हैं लेकिन इससे उन सेलिब्रिटी जोड़ी को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला क्योंकि वे अपनी दुनिया में खुश हैं। कुछ ऐसा ही हाल रहा है बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियों का जिन्हें अपनी उम्र से बड़े दुल्हे ही पसंद आए। इंडस्ट्री में बहुत सी ऐसी जोड़ियां हैं लेकिन हम आपको सिर्फ 4 एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे जिन्होंने इन एक्टर्स से शादी की और खुश भी हैं।

कुणाल खेमू और सोहा अली खान

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान ने 2015 में कुणाल खेमू से शादी की। दोनों ने शादी से पहले करीब 3 साल तक एक दूसरे को डेट किया और उसके बाद दोनों दो साल तक लिव-इन में भी रहे। कुणाल सोहा से 5 साल छोटे हैं। साल 2009 की फिल्म ‘ढूंढते रह जाओगे’ में एक साथ काम करने के बाद सोहा और कुणाल की लव स्टोरी शुरू हुई।

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन 

 ऐश्वर्या राय का अफेयर सलमान खान, विवेक ओबेरॉय से रहा लेकिन वह दोनों में से किसी के साथ शादी के बंधन में बंध नहीं सकी। ऐश्वर्या ने 2007 में एक्टर अभिषेक बच्चन से शादी की। ऐश अभिषेक से 3 साल बड़ी हैं। ऐश और अभिषेक की एक बेटी है जिसका नाम आराध्या है।

बिपाशा बासु और करन सिंह ग्रोवर

 बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल बिपाशा बसु ने 30 अप्रैल 2016 को करण सिंह ग्रोवर से शादी की। दोनों की मुलाकात 2015 में फिल्म ‘अलोन’ के दौरान हुई, जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया और आखिरकार दोनों ने शादी कर ली। करण सिंह ग्रोवर बिपाशा से करीब 3 साल छोटे हैं। करन पहले से ही दो शादियां कर चुके थे और बिपाशा के साथ उनकी ये तीसरी शादी हुई।

उर्मिला मातोंडकर और मोहसिन

 पॉपुलर एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने कश्मीर के बिजनेसमैन मोहसिन से उम्र में 10 साल बड़ी होने के बावजूद शादी की। मोहसिन भी पहले एक एक्टर और मॉडल रह चुके हैं। ‘रंगीला गर्ल’ उर्मिला मातोंडकर ने 2016 में मोहसिन अख्तर मीर से गुपचुप तरीके से शादी की थी। मोहसिन पेशे से कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल हैं।
अर्चना पूरन सिंह

बॉलीवुड निर्देशक परमीत सेठी की पत्नी, बॉलीवुड अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह परमीत सेठी से उम्र में 7 वर्ष बड़ी हैं। साल 1992 में अर्चना पूरन सिंह ने परमीत सेठी के साथ शादी की थी।
सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन अपने से 15-16 साल छोटे रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं। जी हां, इन दिनों दोनों अपने लव अफेयर को लेकर काफी सुर्खियां में हैं, जिसे देखकर तो यहीं अंदाजा लगाया जा रहा हैं कि यह कपल इसी साल शादी के बंधन में बंध सकता हैं।
फराह खान और शिरीष कुंदर 

बॉलीवुड सितारों को अपने इशारों पर नचाने वाली कोरियोग्राफर फराह खान ने शिरीष कुंदर से शादी की। फराह पति शिरीष से 8 साल बड़ी हैं। दोनों की मुलाकात 2004 में ‘मैं हूं ना’ के सेट पर हुई थी। शिरीष ने भी प्यार की ख़ातिर उम्र के इस अंतर को दरकिनार कर दिया। दोनों के 3 बच्चे हैं।
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर 

बॉलीवुड के हॉट एंड बोल्ड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा भी अपने से उम्र में छोटे अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं उनके एज गैप को लेकर ट्रोलर्स इन्हे जमकर ट्रोल करते हैं।
नेहा धूपिया और अंगद बेदी

बॉलीवुड फिल्म जगत की जानी मानी खुबसूरत अभिनेत्री नेहा धूपिया ने अपने दोस्त अंगद बेदी से शादी की है जो की   उनसे करीब 3 साल बड़ी हैं।
जरीना वहाब और आदित्य पंचोली

अपने ज़माने की जानी मानी अभिनेत्री जरीना पति आदित्य पंचोली से 6 साल बड़ी हैं। उनकी शादी को लगभग 30 साल हो गए हैं दोनों ने इस रिश्ते को बखूबी निभाया। हालांकि इस आदित्य के अफेयर्स से जुड़ी काफी खबरें भी फैली।

About Himanshu

Check Also

The 2003 Fifa Women's World Cup was Moves from China To the USA Because of what reason?

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *