विवादों से रहा है सोफ़िया हयात का नाता, 10 साल छोटे लड़के से शादी फिर तलाक और फिर नन बनने के बाद दिखाया हॉट अवतार!

बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट सोफिया हयात उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिनका कई विवादों से नाता रहा है। सोफिया हयात का आज बर्थडे है और वो 35 साल की हो गईं हैं। सोफिया का जन्म 6 दिसंबर 1984 को लंदन के एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। सोफिया साल 2013 में बिग बॉस 7 में नजर आईं थीं और उन्होंने शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी। सोफिया इंग्लैंड में पैदा हुई। सोफिया हयात ने एक बार खुलासा किया था कि वह साल 2012 में भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा को डेट कर रही थी।

सोफिया अक्सर विवादों में रहती हैं। वो कभी खुद से जुड़े खुलासों तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। सोफिया ब्वॉयफ्रेंड के साथ रिश्ते से लेकर नन अवतार पर बोल्ड तस्वीरें साझा करने सहित कई बार विवादों में आ चुकी हैं। जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको सोफिया हयात से जुड़े विवाद बताने जा रहे हैं।
जब सोफिया बन गई थीं नन

सोफिया ने मई 2016 में खुलासा किया था कि वे नन बन गई हैं। उन्होंने अपना सिलिकॉन ब्रेस्ट भी रिमूव करवाया था। उन्होंने यह भी कहा था कि वे रातों रात नन नहीं बनी हैं। उन्होंने कहा कि अपने रिलेशनशिप से परेशान होकर उन्होंने ये कदम उठाया। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कई तस्वीरें भी पोस्ट कीं जिसमें वो नन के रूप में ही नजर आईं, लेकिन कुछ ही समय बाद वो अपने पुराने बोल्ड और ग्लैमरस अवतार में लौट आईं।
सोफिया हयात ने पति पर लगाए थे जाने से मरने का आरोप 

1 मार्च 2017 को सोफिया ने अपने बॉयफ्रेंड Vlad Stanescu से सगाई कर ली, जो कि पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं। सोफिया सगाई से एक हफ्ते पहले से उन्हें डेट कर रहीं थीं। इसके बाद 24 अप्रैल 2017 को लंदन में एक प्राइवेट सेरेमनी कर दोनों ने शादी कर ली। सोफिया की शादी लंबे समय तक नहीं चल पाई और शादी के एक साल बाद ही उन्होंने अपने पति से तलाक ले लिया। सोफिया हयात ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्हें जान से मारने की कोशिश की थी। सोफिया ने बताया था कि पति व्लाद स्टैन्श्यू उन्हें जान से मारना चाहता था। सोफिया शादी के एक साल बाद पति से अलग हो चुकी हैं। उन्होंने पति को फ्रॉड बताकर घर से निकाला था।
जब एक यूजर ने पूछ लिया था एक रात का रेट

सोफिया को एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर मैसेज किया था। इस यूजर ने अभिनेत्री से एक रात का बुकिंग रेट का पूछा था। फिर क्या था हमेशा से ही बोल्ड तस्वीरें साझा करके सुर्खियों में रहने वाली सोफिया ने ये अश्लील मैसेज शेयर कर दिया। सोफिया ने जवाब देते हुए कहा, ‘पहले अपनी मां से और फिर अपनी बहन से.. और फिर अपनी पत्नी से पूछो। वो तुम्हें एक रात का रेट बता देंगी?’
रोहित शर्मा के साथ रिलेशनशिप का खुलासा

सोफिया ने बताया था कि वह रोहित शर्मा और अपने रिश्तों के बारे में किताब लिख रही हैं। सोफिया ने दावा किया था कि रोहित के साथ उन्होंने काफी वक्त बिताया है और रोहित उनको डेट भी कर चुके हैं। उन्होंने बताया था ‘रोहित मुझ पर दिलों जान से मरते थे और हम दोनों में बहुत ही करीबी रिश्ता था, हमने साथ में बहुत वक्त गुजारा, लेकिन एक दिन दोस्तों के बीच उन्होंने मुझे अपना फैन बताकर परिचय दिया तो मेरा दिल टूट गया और हम दोनों में दूरियां पैदा होने लगीं।’

About Himanshu

Check Also

The 2003 Fifa Women's World Cup was Moves from China To the USA Because of what reason?

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *