अमीर पिता की औलाद हैं ये 8 फिल्म अभिनेता, किसी के पिता बड़े बिजनेसमैन तो किसी के राजाघराने से!

दोस्तों बॉलीवुड फिल्म इड्स्ट्री में कई बड़े बड़े अभिनेता हैं जो आज अपने अभिनय के दम पर लोगो को अपना दीवाना बना चुके है और फिल्म जगत में राज़ कर रहे है लेकिन बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं, जिनके पिता बहुत अमीर हैं और कुछ तो राजघरानो से रखते है ताल्लुक। आईये जानते है इन सितारों के पिता के बारे में!
रणवीर सिंह

बॉलीवुड फिल्म जगत के बाजीराव सुपरस्टार रणवीर सिंह के पिता जगदीश सिंह भवनानी एक बहुत बड़े रियल स्टेट बिजनेस मैन हैं।
अंगद बेदी

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया के पति अभिनेता अंगद बेदी के पिता बिशन सिंह बेदी एक प्रसिद्ध पूर्व भारतीय कप्तान और अनुभवी खिलाड़ी हैं।
सचिन जोशी

बॉलीवुड अभिनेता सचिन जोशी के पिता जगदीश मोहन जोशी का दुनिया के कई देशों में कारोबार फैला हुआ है, सचिन के पिता जे एम जे ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के मालिक और संस्थापक भी हैं।
आयुष शर्मा

बॉलीवुड अभिनेता सलमान की बहन अर्पिता के पति आयुष शर्मा के पिता, अनिल शर्मा, हिमाचल प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री हैं। आयुष शर्मा के दादा सुखराम शर्मा केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।
पुलकित सम्राट

बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट के पिता सुनील सम्राट दिल्ली में एक बड़े व्यवसायी हैं और उनका रियल एस्टेट का कारोबार है।
चंद्रचूड़ सिंह

बॉलीवुड अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह अलीगढ़ के खैर इलाके में रहने वाले एक जमींदार परिवार से हैं। उनकी मां बोलनगीर के पूर्व महाराजा की बेटी हैं। चंद्रचूड़ सिंह के पिता कैप्टन बलदेव सिंह पूर्व विधायक हैं।
भाग्यश्री

अपने ज़माने की जानी मानी अभिनेत्री भाग्यश्री भी शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं, भाग्यश्री के पिता विजय सिंहराव माधवराव पटवर्धन महाराष्ट्र के सांगली के राजा हैं।
अरुणोदय सिंह

अभिनेता अरुणोदय सिंह के पिता अजय सिंह मध्य प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता हैं। उनके दादा स्वर्गीय अर्जुन सिंह मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री थे।

About Himanshu

Check Also

The 2003 Fifa Women's World Cup was Moves from China To the USA Because of what reason?

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *