इस वजह से सोहले ने घर वालो के खिलाफ भाग कर की थी शादी, आज पत्नी चलाती हैं करोड़ों का करोबार!

दोस्तों बॉलीवुड फिल्म जगत के दबंग अभिनेता सलमान खान आज फिल्म जगत के पॉपुलर अभिनेता है साथ ही उनके दोनों भाई अरबाज़ खान और सोहेल खान भी फिल्म जगत में अपनी किस्मत आज़मा चुके है, अरबाज़ खान को कुछ सफलता हासिल हुई है लेकिन सोहेल खान की किस्मत नहीं चमक पाई। कुछ फिल्मों में सोहेल ने सलमान के साथ भी काम किया। वो फिल्में सिर्फ सलमान के नाम पर ही चल पाईं।

बता दे  की अब सोहेल एक्टिंग से दूर सिर्फ फिल्में प्रोड्यूस कर रहे हैं। लेकिन इसमें भी वे कुछ खास सफल नहीं हो पाए है।  20 दिसंबर को सोहेल अपना बर्थडे मनाते हैं। इस मौके पर जानते हैं उनकी लव स्टोरी के बारे में जो की बहुत फ़िल्मी है। 1997 में सोहेल  ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत बतौर फिल्म निर्माता और निर्देशक फिल्म औजार से की थी। इस फिल्म में उनके बड़े भाई सलमान खान और संजय कपूर मुख्य भूमिका में नजर आये थे। बता दे की  ‘प्यार किया तो डरना क्या’ थी। इसी फिल्म के दौरान सोहेल की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई। सोहेल को सीमा सचदेव नाम की एक लड़की से प्यार हो गया।

बता दे की सीमा दिल्ली की रहने वाली हैं। फैशन डिजाइन में करियर बनाने के लिए वो मुंबई गई थीं। यहीं सीमा और सोहेल की पहली मुलाकात हुई।सोहेल खान के प्रोफेसनल लाइफ जितनी टफ रही है उनकी लव लाइफ भी उतनी कठिन रही हैं। खबरों की मानें तो सीमा के घरवालें उनकी और सीमा की शादी के लिए तैयार नहीं थे। सोहेल सीमा को पहली नजर में ही दिल दे बैठे थे। दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। दोनों जल्द से जल्द शादी करना चाहते थे लेकिन सीमा का परिवार इस शादी के लिए बिलकुल तैयार नहीं था।

इसके चलते सीमा और सोहेल ने एक बड़ा फैसला लिया। जिस दिन सोहेल की पहली फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ रिलीज हुई थी। उसी दिन सोहेल और सीमा घर से भाग गए और आर्य समाज में शादी कर ली। इसके बाद दोनों ने निकाह किया था। शादी के बाद सोहेल ने सीमा के साथ मिलकर एंटरटेनमेंट बिजनेस शुरू किया।

बता दे की सीमा टीवी शो और मूवी की लीडिंग फैशन डिजाइनर बन गईं।सीमा का ‘बांद्रा 190’ नाम से एक बुटीक है। जिसे वो सुजैन खान और महीप कपूर के साथ मिलकर चलाती हैं। इसके अलावा सीमा के मुंबई में ब्यूटी स्पा और ‘कलिस्ता’ नाम से सैलून भी है। टीवी सीरियल ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ में कास्ट की कॉस्ट्यूम सीमा ने ही डिजाइन की थीं। सीमा को इसी सीरियल से पहचान मिली थी। सीमा और सोहेल के दो बेटे निर्वान खान और योहान खान हैं।

About Himanshu

Check Also

The 2003 Fifa Women's World Cup was Moves from China To the USA Because of what reason?

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *