32 सालों से साये की तरह रेखा के साथ रहती है ये महिला, जानिए कौन है ये और रेखा से इसका क्या है रिश्ता!

अपने ज़माने की पॉपुलर अभिनेत्री रेखा ने अपने अभिनय और खूबसूरती के दम पर फिल्म जगत में खास पहचान बनाई हैं। भले ही रेखा आज फिल्मो में नज़र आने लेकिन फिर भी वो सुर्खियों में बनी रहती हैं, रेखा को अक्सर बॉलीवुड इवेंट्स या फिर अवॉर्ड फंक्शन में स्पॉट किया जाता है। अक्सर उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। लेकिन क्या आपने कभी ये बात नोटिस की की जब भी कभी रेखा कही भी जाती है तो उनके साथ एक महिला हमेशा साथ होती है यहाँ तक की ये उनके घर भी उनके साथ ही रहती है।

ऐसे में आज आपको इस महिला और रेखा की जिन्दगी से जुड़ी महिला के बारे में बताएंगे जो पिछले 32 सालों से रेखा के साथ परछाई की तरह रहती हैं। बता दे की ये महिला रेखा की सेक्रेटरी है और इनका नाम फरजाना हैं। फरजाना पिछले 32 सालों से रेखा के साथ हैं। वहीं एक पत्रकार ने अपनी किताब ‘Eurekha’ में रेखा की सेक्रेटरी फरजाना के बारे में बहुत से खुलासे किए हैं।

बता दे की किताब के अनुसार फरजाना के साथ रेखा के बेहद नजदीकी संबंध रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ तस्वीरों में आप देखे तो फरजाना का पहनावा हमेशा ही पुरुषों की तरह रहा है। खबरों की माने तो इस किताब में रेखा के बेडरूम के बारे में बातें लिखी गई हैं। ऐसा कहा जाता है कि रेखा अपने बेडरूम में किसी को आने नहीं देतीं लेकिन फरजान को इसकी पूरी इजाजत है।

किताब लिखने वाले पत्रकार ने रेखा के लिए फरजाना को एकदम परफेक्ट बताया है। उन्होंने किताब में लिखा है कि फरजाना हमेशा ही रेखा की आंख, नाक, कान बनकर काम करती हैं। फरजाना और रेखा एक-दूसरे के बिना रह भी नहीं सकती। रेखा को कब किस चीज की जरुरत है फरजाना बखूबी जानती हैं।

खबरों की माने तो रेखा फरजाना को अपनी बहन की तरह मानती हैं, लेकिन दोनों के रिश्ते को लेकर हमेशा ही कई कहानियां बनती रही हैं। आखिर दोनों के रिश्ते की सच्चाई क्या है ये तो रेखा और फरजाना ही बता सकती हैं। रेखा को अपने इतने लंबे करियर में तीन बार फिल्मफेयर अवार्ड और एक बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।  रेखा ने अपने अब तक के 50 सालों के लंबे फिल्मी करियर में 180 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इतना ही नहीं रेखा को भारत के सबसे बड़े सम्मान पद्मश्री से भी नवाजा जा चुका है।

About Himanshu

Check Also

The 2003 Fifa Women's World Cup was Moves from China To the USA Because of what reason?

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *