ऐश्वर्या, करिश्मा, करीना ने बच्चो संग खेली होली वही कई सितारे अपने पार्टनर के साथ प्यार के रंगो में रंगे आये नज़र

दोस्तों पूरे देश में होली की धूम हैं और होली सेलिब्रेशन के मामले में बॉलीवुड सेलेब्स भी किसी से पीछे नहीं हैं। इस साल भी सितारों ने जमकर होली का त्यौहार मनाया और उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। देखिए इस साल सितारों की होली की कुछ खास तस्वीरें।


बता दे की अभिनेत्री और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय ने होलिका दहन की ये तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में आप ऐश्वर्या के साथ उनकी इकलौती बेटी आराध्या बच्चन को देख सकते हैं। वही निक और प्रियंका ने एक बार फिर से वेस्टर्न लुक में होली खेली। तस्वीर पीसी ने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है।

अभिनेत्री करीना कपूर भी होली की मस्ती में दिखाई दीं, करीना कपूर ने अपने नए इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को विश किया है। करीना और उनके बेटे तैमूर दोनों ही सफेद कपड़े पहने और गालों पर गुलाबी गुलाल लगाए ये तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं।

अभिनेत्री सोहा अली खान ने भी पति कुणाल खेमू और बेटी इनाया के साथ होली सेलिब्रेट की। इनाया की इन क्यूट तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।इसके साथ ही अभिनेत्री करिश्मा कपूर की बच्चों के साथ होली खेलते ये कैंडेड तस्वीर भी काफी वायरल हो रही है।

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी ने अपने पूरे परिवार के साथ होली सेलिब्रेट की। अभिनेता वरुण धवन ने भी जमकर होली खेली जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा इस दौरान उन्हीं के रंग में डूबी दिखीं। मीरा ने गुलाल से शाहिद कपूर (SK) लिख कर दिल बनाया और अपने प्यार का इज़हार किया।


क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने अपनी मंगेतर नताशा के साथ पहली होली कुछ इस अंदाज में सेलिब्रेट की साथ ही उनके भाई   क्रुनाल पांड्या और उनकी पत्नी भी होली खेलते नज़र आये। भारत की सबसे बड़ी म्यूजिक कंपनी टी सीरीज के मालिकपति भूषण कुमार के साथ होली खेलती अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार भी अपनी पत्नी दिव्या खोसला कुमार के साथ होली खेलते नज़र आये।

बॉलीवुड स्टार वत्सल सेठ और इशिता दत्त होली के रंग में डूबे दिखाई दिए। दोनों की ये शानदार और रंगीन तस्वीरें इनके फैंस को काफी भा रही हैं। अभिनेत्री अमायरा दस्तूर भी पिचकारी से होली खेलती नज़र आयी। इसके अलावा कई कई सितारे होली के रंगो में रंगे नज़र आये।

About Himanshu

Check Also

The 2003 Fifa Women's World Cup was Moves from China To the USA Because of what reason?

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *