
दोस्तों टीवी जगत के पॉपुलर शो ‘बालिका वधु’ फेम अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी पांच साल पहले दुनिया को अलविदा कह दिया था। 1 अप्रैल 2016 को प्रत्युषा ने खुदकुशी कर ली थी। उनकी मौत की खबर सुनकर हर कोई हैरान रह गया था। वह अपने घर में फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली थीं। प्रत्युषा की मौत के बाद उनके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह शक के घेरे में आ गए थे। इंडस्ट्री के करीबियों का कहना है कि दोनों के बीच आए दिन झगड़े होने लगे थे।
इस वजह से प्रत्युषा काफी परेशान रहने लगी थीं।बालिका बधू फेम प्रत्युषा बनर्जी ने मौत को गले लगा लिया था और मरने से पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे पोस्ट किए थे, जिन्हें पढ़कर आज भी उनके फैंस की आंखों में आंसू आ जाते है। प्रत्युषा बनर्जी के इंस्टाग्राम पेज को देखें तो ऐसे कई पोस्ट मिलते हैं जिनमें उन्होंने अपना दर्द बयां किया था।
एक पोस्ट में प्रत्युषा ने लिखा था- ‘मेरी प्यारी सी मुस्कान के पीछे कई राज छुपे हैं। मेरी प्यारी सी आंखों में ढेर सारे आंसू छुपे हैं और मेरे दिल में बहुत सारा दर्द है।’साथ ही एक पोस्ट में प्रत्युषा ने कहा- ‘किसी भी महिला को खुश करने के लिए तीन चीजें चाहिए, अटेंशन, लगाव और सराहना।’
एक पोस्ट में प्रत्युषा ने लिखा- ‘हमेशा मेरी यही प्रार्थना है कि आंखें हमेशा अच्छे लोगों को देखें। एक दिल जो हर बुरी चीज को माफ कर दे। एक दिमाग जो बुरे हालात को भूल जाए। एक आत्मा जो भगवान पर कभी विश्वास ना खोए।’
प्रत्युषा ने एक पोस्ट शेयर किया जिस पर लिखा था- ‘रोमांस, कैंडिल लाइट डिनर, बीच पर साथ चलना ये सब सच्चे प्यार के लिए जरूरी नहीं हैं। सच्चे प्यार में सम्मान, विश्वास, ख्याल रखना और सुलह करना होता है।’ वही एक पोस्ट में प्रत्युषा ने लिखा- ‘टूटी हुई चीजों के साथ अपने दिन की शुरुआत मत करो। हर दिन नया है। हर दिन नई शुरुआत है।’