
दोस्तों कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन के चलते आम लोगो के साथ स्टार्स को भी घरो में बंद होना पड़ रहा है, ऐसे सोशल मीडिया के मध्यम से सितारे अपने फैंस के साथ जुड़े हुए है और उनका मनोरंजन कर रहे है, कई बॉलीवुड सेलेब इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव है और अपने फैंस का मनोरंजन करने में जुटा हुआ है। इसी बीच सबसे ज्यादा सुर्खियों में हैं मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर। करण लॉकडाउन अपने परिवार के साथ खूब एन्जॉय कर रहे हैं।
बता दे की सोशल मीडिया पर अपने बच्चों के वीडियो साझा करते रहते हैं। यश जौहर और रूही जौहर करण जौहर के जुड़वा बच्चे हैं। जो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। अब हाल ही में करण के दोनों बच्चों का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दोनों बच्चे रणवीर सिंह और सारा अली खान के गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। करण जौहर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है।
इस वीडियो में उनके दोनों बच्चे यश जौहर और रूही जौहर ‘आंख मारे’ गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ कैप्शन में करण ने लिखा है, ‘हमने अपने दिन की शुरुआत एक डांस परफॉर्मेंस के साथ की। मुझे डांस फ्लोर पर ले जाते हुए देखिए।’ इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
वीडियो पर तमाम सेलेब्रिटीज और सोशल मीडिया यूजर्स अपनी- अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में करण की मां हीरू जौहर भी बच्चों के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। करण जौहर ने बच्चों का कोई वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, बल्कि करण इस तरह के वीडियो अक्सर अपने फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। देखा जाए तो इन दिनों उनका पूरा इंस्टाग्राम अकाउंट दोनों बच्चों के वीडियो से भरा पड़ा है। उनके बच्चों के वीडियोज को लोग खूब पसंद करते हैं।