
दोस्तों बॉलिवुड अभिनेता रणबीर कपूर इंडस्ट्री फेमस स्टार्स में से एक है। फिल्मों के अलावा उनकी पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में रहती है। रणबीर रिलेशनशिप्स को लेकर हमेशा चर्चा में रहे है। उनके और आलिया भट्ट के बीच लिंकअप की खबरें लंबे वक्त से चल रही हैं। उनके फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रणबीर का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनको कहते सुना जा सकता है कि वह पजेसिव बॉयफ्रेंड हैं।
बता दे की रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर का हाल ही में देहांत हुआ है। उनकी फैमिली से जुड़े पुराने कई वीडियोज और इंटरव्यू सामने आ रहे हैं। इसी बीच सोचिए मीडिया पर उनका एक पुराना वीडियो शेयर वायरल हो रहा है। रणबीर सिमी ग्रेवाल के चैट शो में हैं। इसमें रणबीर बता रहे हैं कि वह बहुत पजेसिव बॉयफ्रेंड हैं लेकिन शो नहीं करते। वह बाहर से बहादुर दिखने की कोशिश करते हैं। उन्हें बहुत जलन होती है।
बता दे की आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में हैं। दोनों एकसाथ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में भी नजर आनेवाले हैं। ऐसे में दोनों जब भी पब्लिक प्लेस में एक साथ दिखाई देते हैं तो दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है।