भाई-बहन का किरदार निभा चुके हैं रियल लाइफ के ये 4 कपल, जानिये इनके बारे में!

दोस्तों अभिनय जगत में एक कलाकार को कई तरह के किरदार निभाने पड़ते है। कलाकारों को भी अभिनय के चक्कर में क्या-क्या करना पड़ता है। आज हम आपको छोटे पर्दे के कुछ ऐसे कलाकारों के बारे में बताने जा रहें हैं जो पर्दे पर भाई-बहन का किरदार निभा चुके हैं, लेकिन असल जिंदगी में वह कपल हैं। आइये आपको बताते है ऐसी ही जोड़ियों से जिन्होंने छोटे परदे पर भाई बहन का किरदार निभाया है।
शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़

शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ ने स्टार प्लस के शो ‘कोई लौट के आया है’ में भाई-बहन का रोल निभाया था। साथ ही ‘ससुराल सिमर का’ में दोनों को पति पत्नी के रूप में देखा गया था। शोएब ने शो को जल्दी ही अलविदा कह दिया था लेकिन दोनों का प्यार ऑफ-स्क्रीन दिखाई देता रहा। इस शो के बाद दोनों ने ‘नच बलिए 8’ में भाग लिया था। आज दोनों शादी कर चुके है  और ख़ुशी ख़ुशी एक साथ रह रहे है।
अविनाश सचदेव और शालमली देसाई

इस प्यार को क्या नाम दूँ ,में जहाँ अविनाश ने श्लोक का मुख्य किरदार निभाया था। वहीं शलमाली ने उनकी भाभी सोजल का रोल प्ले किया था। अविनाश और शलमाली ने भाई-बहन तो नहीं लेकिन देवर भाभी का रोल प्ले किया था।
रोहन मेहरा और कांची सिंह

स्टार प्लस पर आने वाला शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नक्श और गायु का रोल निभाने वाले रोहन और कांची ने सीरियल में भाई बहन का किरदार निभाया है। ऑफ स्क्रीन दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद किया जाता रहा है।लेकिन खबरों की माने तो दोनों एक दुसरे को डेट कर रहे है।
किरन कर्माकर और रिंकू धवन

टीवी के फैमस शो कहानी घर घर की’ में किरन कर्माकर ने ओम का किरदार निभाया था। वहीं रिंकू ने उनकी बहन छाया का रोल प्ले किया था। शो के दौरान दोनों में प्यार हुआ और इस धारावाहिक में एक साथ काम करने के बाद दोनों ने 2001 में शादी कर ली थी।

About Himanshu

Check Also

The 2003 Fifa Women's World Cup was Moves from China To the USA Because of what reason?

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *