शिल्पा शेट्टी ही नहीं आमिर, शाहरुख़ सहित ये सितारे भी सरोगेसी से बने है पैरेंटस, तीन सितारे बने है जुड़वा बच्चे के पैरेंटस!

दोस्तों बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी दोबारा मां बन कर सभी को चौका दिया हैं। बता दे  अभिनेत्री शिल्पा सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। जिसका जन्म 15 फरवरी 2020 को हुआ। शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो बेटी का हाथ पकड़े नजर आई हैं।

उन्होंने अपनी बेटी का नाम समीशा रखा है। साथ ही उन्होंने अपनी बेटी के नाम का मतलब भी बताया है। आपको बता दे की शिल्पा शेट्टी से पहले भी कई सितारे है जो सरोगेसी के जरिये माता पिता बने है। ऐसे में आज आपको उन सितारों के बारे में बता रह है जो सरोगेसी की मदद से माता पिता बने है।
आमिर खान 

बॉलीवुड फिल्म जगत के पॉपुलर अभिनेता आमिर खान और उनकी दूसरी पत्नी किरण राव साल 2011 में सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बने थे। मुंबई के एक अस्पताल में उनके बेटे आजाद राव खान का जन्म हुआ था।
शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख़ खान भी सरोगेसी की मदद से एक बेटे के पिता बने हैं। उनके बेटे अबराम का जन्म सरोगेसी से हुआ है। बता दें कि अबराम शाहरुख खान के तीसरे बच्चे हैं। अबराम का जन्म जून 2013 में हुआ था।
सनी लियोनी

दोस्तों बॉलीवुड फिल्म जगत की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस सनी लियॉन ने साल 2018 में  सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों की मां बनीं थी। सनी के बेटों के नाम नोआह और अशर हैं। इसके अलावा सनी ने एक बेटी निशा को गोद भी लिया है।
श्रेयस तलपड़े

बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े 14 साल बाद एक बेटी के पिता बने थे। श्रेयस और उनकी पत्नी दीप्ति ने भी सरोगेसी का सहारा लिया। इसके बाद साल 2018 में श्रेयस और दीप्ति एक बेटी के पेरेंट्स बने।
कश्मीरा शाह-कृष्णा अभिषेक

कश्मीरा शाह और कृष्णा अभिषेक लंबे इंतजार के बाद सरोगेसी की मदद से पेरेंट्स बने। एक इंटरव्यू में कश्मीरा ने बताया था कि उनकी 14 बार प्रेग्नेंसी फेल हुईं। इसके बाद उन्होंने सरोगेसी की मदद ली।
तुषार कपूर

साल 2016 में एकता कपूर के भाई तुषार कपूर सरोगेसी के जरिए सिंगल फादर बने थे। तुषार के बेटे का नाम लक्ष्य है। तुषार अक्सर अपने बेटे लक्ष्य की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। एकता और तुषार ने सरोगेसी से सिंगल पेरेंट बनकर एक मिसाल कायम की है।
करण जौहर

बॉलीवुड फिल्म जगत के जाने माने फिल्म निर्माता करण जौहर सरोगेसी के जरिए 7 फरवरी 2017 को जुड़वा बच्चों के के सिंगल पिता बने थे। करण की एक बेटी है जिसका नाम रूही है। करण के बेटे का नाम यश है। करण अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बच्चों की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
एकता कपूर

टीवी जगत की क्वीन एकता कपूर 43 साल की उम्र में सरोगेसी के जरिए मां बनीं। बता दे की एकता  कपूर बिना शादी किये एक बेटे की माँ बनी है। वो सिंगल पेरेंट बनकर काफी खुश हैं। एकता ने अपने बेटे का नाम रवि कपूर रखा है।

About Himanshu

Check Also

The 2003 Fifa Women's World Cup was Moves from China To the USA Because of what reason?

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *