KBC 11 में इस आसान सवाल का जवाब नहीं दे सकीं सोनाक्षी, लोगों ने जमकर किया ट्रोल!

दोस्तों बॉलीवुड फिल्म जगत की जानी मानी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा कल से सोशल मीडिया पर बहुत ही बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं। बता दे की  ब्लॉकबस्टर फिल्म मिशन मंगल में काम कर चुकी सोनाक्षी फैंस की फेवरेट हैं। लेकिन शुक्रवार, 20 सितम्बर की शाम कुछ ऐसा हुआ कि सोनाक्षी को लेकर लोगों की सोच ही बदल गई। और उनको बुरी तरह से ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

बता दे की कल रात अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में राजस्थान की रुमा देवी के साथ नजर आई थी। आपको पता होगा कि हर शुक्रवार को केबीसी का स्पेशल एपिसोड आता है, जिसे केबीसी करमवीर के नाम से जाना जाता है। रूमा 22 हजार महिलाओं को स्किल ट्रेनिंग दे चुकी हैं।

बता दे की रुमा देवी को साल 2018 में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने नारी शक्ति अवॉर्ड से सम्मानित किया था। बाकी लोगों की तरह सोनाक्षी सिन्हा भी रुमा देवी के काम से बहुत प्रभावित हुईं और उन्होंने रुमा देवी के प्रोडक्ट की ब्रैंड अंबेस्डर बनने का फैसला किया। इतना ही नहीं सोनाक्षी, रुमा की मदद के लिए केबीसी में उनके साथ भी आईं।

बता दे की रुमा और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा कौन बनेगा करोड़पति में 11 वें सीजन में नजर आईl इस मौके पर बिग बी ने सोनाक्षी सिन्हा और उसके सह-प्रतियोगी रुमा देवी से सवाल पूछा की ‘रामायण के अनुसार, हनुमान जी संजीवनी बूटी किसके लिए लेकर आए थे?’ इस सवाल का जवाब सोनाक्षी सिन्हा नहीं दे सकींl जिसके कारण वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही है। उन्होंने पहले सीता कहा और फिर राम। उनके साथ बैठी रुमा देवी को भी जवाब नहीं मालूम था, तो सोनाक्षी ने आखिरी लाइफलाइन ‘एक्सपर्ट से मदद’ लेने का फैसला किया। एक्सपर्ट श्वेता ने बताया कि सही जवाब सीता या राम नहीं बल्कि लक्ष्मण है।

सोनाक्षी की इस बात से अमिताभ बच्चन काफी हैरान हुए। असल में सोनाक्षी को इस सवाल का जवाब ना पता होने पर निराश करने वाली बात ये है कि उनके पिता समेत सभी चाचा और भाइयों का नाम रामायण के किरदारों पर आधारित है। इतना ही नहीं सोनाक्षी के घर का नाम ही रामायण है। ऐसे में उन्हें रामायण से जुड़े सवाल का जवाब पता ना होना लोगों और खुद अमिताभ बच्चन को भी नहीं पचा। फिर क्या था लोगों ने सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से सोनाक्षी सिन्हा को ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में ही सोनाक्षी सिन्हा ट्विटर पर ट्रेंड करने लगीं। इतना ही नहीं ट्विटर पर #sonakshisinha के साथ #YoSonakshiSoDumb भी ट्रेंड करने लगा। लोगों ने ना सिर्फ सोनाक्षी को बेवकूफ बताया बल्कि उनकी तुलना आलिया भट्ट और अनन्या पांडे से भी की।

साथ ही उनका एक नया वीडियो वायरल हो रहा हैl इसमें उन्हें एक फैन से बुरा बर्ताव करते देखा जा सकता हैl इस वीडियो को अब तक सोशल मीडिया पर 42 हजार से अधिक लोग देख चुके हैंl इस वीडियो को गीतिका स्वामी ने ट्विटर पर डाला हैंl उन्होंने इसे पोस्ट करते हुए प्रश्न पूछा है, ‘अपनी मां के चुनावी प्रचार के दौरान जब एक प्रशंसक ने उन्हें गुलदस्ता देने की कोशिश की हैं तो उन्होंने इस प्रकार प्रतिक्रिया दी हैl वह सिर्फ मूर्ख ही नहीं अपने प्रसंशक के प्रति घमंडी भी हैं?’
 


About Himanshu

Check Also

The 2003 Fifa Women's World Cup was Moves from China To the USA Because of what reason?

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *