छुट्टियां बिताने गई थी शो तारक मेहता की ये अभिनेत्री, पहाड़ों पर आया पैनिक अटैक!

दोस्तों टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता भाभी का रोल प्ले करने वालीं एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है। सीरियल में जेठालाल और बबीता भाभी की केमेस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आती है। वैसे मुनमुन इन दिनों हॉलिडे पर हैं। मुनमुन दत्ता शो से कुछ समय का ब्रेक लेकर छुट्टियां मनाने वह तंजानिया में किलिमंजारो पहाड़ पर ट्रैकिंग के लिए गई थी। जहां उनके साथ एक बहुत बड़ा हादसा हो गया था जिसके बाद वो तुरंत ही वहां से वापस लौट आईं।



 बता दे की अभिनेत्री मुनमुन दत्ता को पहाड़ चढ़ते वक़्त पैनिक अटैक आ गया था जिसके तुरंत बाद वो बेहोश भी ही गई थी। मुनमुन ने इंस्टाग्राम पर इस बात का खुलासा एक पोस्ट के जरिए किया। मुनमुन ने सोशल मीडिया पर ट्रिप की तस्वीरें शेयर की और अपने साथ हुए हादसे के बारे में बताया है। मुनमुन ने लिखा ,जब पहाड़ की चढ़ाई शुरू की तब यकीन था कि शारीरिक और मानसिक तौर पर अपने ग्रुप की सबसे ताकतवर सदस्य हूं। बहुत सी चीजें ऐसी हैं जिनकी तैयारी आप कभी नहीं कर सकते। चढ़ाई शुरू करने के दो दिन बाद ही वापस आना पड़ा जिसकी वजह क्लौस्ट्रफोबिया है।

 मुनमुन के मुताबिक ,उन्हें दो रात से क्लौस्ट्रफोबिक महसूस हो रहा था। यहां तक कि पैनिक अटैक भी आया। जिसके बाद टीम ने आनन फानन में मुझे नीचे भेजा। पहाड़ पर अंधेरे को देखकर दिल घबरा रहा था और मैं बेहोश भी हो गई थी। शाम तक वापस घर लौटने का फैसला किया।

28 सितंबर 1987 को दुर्गापुर, वेस्ट बंगाल में पैदा हुईं मुनमुन दत्‍ता अपने हॉट, बोल्ड और सेक्सी अंदाज के लिए जानी जाती हैं। मुनमुन अक्‍सर अपनी बोल्‍ड तस्‍वीरें इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट करती रहती हैं। बात अगर उनके एक्टिंग करियर की करें तो उन्होंने साल 2004 में हम सब बाराती सीरियल से शुरुआत की थी। इसी के बाद वो साल 2005 में आई फ‍िल्‍म मुंबई एक्सप्रेस में नजर आईं। मुनमुन को 2006 में आई फ‍िल्‍म हॉलीडे में भी काम करने का मौका मिला।

आपको बता दें कि फिलहाल मुनमुन दत्ता ठीक है और वी घर वापस लौट आईं है। मुनमुन दत्ता शो तारक मेहता में बबीता जी का किरदार निभा रही है। 2008 से लेकर लगातार मुनमुन तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता भाभी का रोल निभा रही हैं और इस शो से ही उन्‍हें घर-घर पहचान मिली है। लगभग 10 सालों से वो इस शो में काम करती अही और उनके इस किरदार को लोग काफी पसंद भी करते है। ये शो भी लोगों को काफी पसंद आता है, शो को शुरू हुए 10 साल पूरे हो चुके है फिर भी ये शो लोगों का फेवरेट बना हुआ है। 

About Himanshu

Check Also

The 2003 Fifa Women's World Cup was Moves from China To the USA Because of what reason?

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *