फिल्म थप्पड़ से पहले इन फिल्मो में दिखाई गई है अभिनेत्रियों के साथ घरेलु हिंसा, इस तरह किया था सामना!

दोस्तों बॉलीवुड और साउथ फिल्म जगत की अभिनेत्री तापसी पन्नू और दीया मिर्जा की फिल्म थप्पड़ काफी चर्चा में हैं। ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म घरेलू हिंसा पर आधारित है। ये फिल्म एक ऐसी पत्नी की कहानी को बयां करने वाली है जो पति से एक थप्पड़ खाने के बाद उससे अलग होने का फैसला कर लेती है। आपको बता दे की इस फिल्म से पहले भी कई फिल्म ऐसी बन चुकी है जिसमें महिला के खिलाफ घरेलू हिंसा को दिखाया गया है। आईये जानते है इन फिल्मो के बारे में!
फिल्म- खून भरी मांग

फिल्म खून भरी मांग साल 1988 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म पॉपुलर अभिनेत्री रेखा और कबीर बेदी मुख्य भूमिका में थे। ये फिल्म एक ऐसी लड़की के जीवन की कहानी को बयां करती है जो ऐसे इंसान के प्यार में पड़ जाती है जिसकी नजर उसकी संपत्ति पर होती है। फिल्म रेखा का पति (कबीर बेदी) उनको मारकर उसकी पूरी संपत्ति हथियाने की कोशिश करता हैै, लेकिन रेखा किसी तरह बच जाती हैं और फिर पति से बदला लेती हैं।
फिल्म- मेंहदी
फिल्म मेहंदी में फेमस अभिनेत्री रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में थीं। ये फिल्म साल 1998 में आई थी।  इस फिल्म में अभिनेता फरहाज खान ने उनके पति की भूमिका निभाई थी। फिल्म मेंहदी में रानी मुखर्जी के किरदार का नाम पूजा होता है। इस फिल्म में शादी के बाद पूजा का पति और ससुराल वाले दहेज के लिए उसे परेशान करते हैं और मारने की कोशिश भी करते हैं।
फिल्म- अग्नि साक्षी 

ये फिल्म साल 1996 में आई थी।बता दे की फिल्म अग्नि परीक्षा में मनीषा कोइराला और नाना पाटेकर और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में मनीषा ऐसी पत्नी का किरदार निभाती है जिसका पति उनके साथ रोजाना घरेलू हिंसा करता था। परेशान होकर वह अपने पति को छोड़कर एक पागल के साथ रहने लगती हैं, लेकिन उनका पति उन्हें ढूंढ लेता है, जिसके बाद मनीषा कोइराला पति के खिलाफ केस कर देती हैं।
फिल्म- राजा की आएगी बारात

इस फिल्म में भी रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म साल 1997 में आई थी। इस फिल्म की कहानी भावना नाम की लड़की की है जो एक शख्स को थप्पड़ मार देती है। फिर वो शख्स भावना के साथ दुष्कर्म कर देता है। कोर्ट में मामला पहुंचने के बाद कोर्ट पीड़िता को आरोपी शख्स के साथ शादी करने का आदेश देता है। शादी के बाद आरोपी शख्स का परिवार भावना को बहुत प्रताड़ित करता है।
फिल्म- विदेश
बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री प्रीति जिंटा वैसे तो कई कई फिल्मो में काम किया है, लेकिन विदेश फिल्म में प्रीति मुख्य भूमिका में थीं। ये एक कैनेडियन फिल्म थी। इस फिल्म का निर्देशन दीपा मेहता ने किया था। इस फिल्म में एक भारतीय दुल्हन के साथ विदेश में कैसे अत्याचार करते हैं इसके दिखाया गया है। फिल्म विदेश साल 2009 में आई थी।

About Himanshu

Check Also

The 2003 Fifa Women's World Cup was Moves from China To the USA Because of what reason?

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *