सौतेले होते हुए भी सगे भाई बहनों की तरह रहते हैं ये बॉलीवुड सितारे, नम्बर 3 पर नही होगा यकीन!

दोस्तों हाल ही में बॉलीवुड के कई सितारों ने रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया। लेकिन आप शायद नहीं जानते कि बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं जो सगे भाई बहन ना होने के बाद भी एक दूसरे को बहुत प्यार करते हैं और हमेशा साथ में रहते हैं।सौतेले होने के बाद भी इनमें काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलती है। आज की पोस्ट में हम बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही सौतले भाई-बहनों के बारे में विस्तार से चर्चा करते हैं।
अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर 

बता दें अर्जुन कपूर बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना के बेटे हैं। और एक बेटी अंशुला कपूर भी है। इसके अलावा इनकी श्रीदेवी से दो बेटियां जाह्नवी और खुशी हैं। शुरुआत में अर्जुन और जाह्नवी तथा खुशी के बीच रिश्ते अच्छे नहीं थे लेकिन श्रीदेवी के देहांत के बाद ये सभी भाई बहन काफी नजदीक आ गए और अब साथ में रहते हैं।
सारा अली खान और तैमुर अली खान 

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान, सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी हैं। इसके अलावा तैमूर सैफ की दूसरी पत्नी करीना कपूर के बेटे हैं। सारा और तैमूर में काफी अच्छी बॉन्डिंग है। पिछले साल ही तैमूर को उनकी सौतेली बहन सारा अली खान ने राखी बांधी थी। दोनों की तस्वीरें इन्टरनेट पर अक्सर वायरल होती रहती हैं।
शाहिद कपूर और ईशान खट्टर

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद और ईशान सौतेले भाई हैं। बता दें पंकज कपूर और नीलिमा अजीम के बेटे शाहिद हैं। जबकि राजेश खट्टर और नीलिमा के बेटे ईशान खट्टर हैं। लेकिन सौतेले भाई होने के बाद भी दोनों में खूब प्यार है। हाल ही में दोनों भाई एक साथ विदेशों में छुट्टियां मनाते नज़र आये थे।
पूजा भट्ट और अलिया भट्ट

पूजा भट्ट, महेश भट्ट की पहली पत्नी किरण भट्ट की बेटी है जबकि आलिया और शाहीन, महेश भट्ट की दूसरी पत्नी सोनी राजदान से हुई थी। बता दें आलिया और पूजा में काफी अची बॉन्डिंग देखने को मिलती है। फिलहाल ये दोनों सड़क 2 में एक साथ नजर आने वाली हैं, जिसे इनके पिता महेश भट्ट बना रहे हैं।
आज़ाद और जुनेद खान

बता दें आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्त से दो बच्चे ईरा और जुनैद हैं। जबकि आजाद उनकी दूसरी पत्नी किरण राव के बेटे हैं, जो दिखने में बेहद ही क्यूट हैं। ईरा और आजाद को कई मौकों पर एक साथ देखा गया है। साथ ही जुनेद और उनके पापा के साथ भी आजाद देखे गए है,  दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश नजर आते हैं।

About Himanshu

Check Also

The 2003 Fifa Women's World Cup was Moves from China To the USA Because of what reason?

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *